फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दोस्तों को लूट की

दोस्तों को लूट की

Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों को लूट की

विज्ञापन
मेरठ। फर्जी लूट की पटकथा रचने वाले सराफ के कारीगर और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। वहीं मामले के खुलासे पर एसएसपी ने रेलवे रोड पुलिस टीम को पांच हजार और सराफा एसोसिएशन ने 11 हजार रुपये का इनाम दिया है।
एसपी सिटी रणविजय सिंह और एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया देहलीगेट थानाक्षेत्र के कागजी बाजार के सराफा व्यापारी रामावतार रस्तोगी का कारीगर विशाल बरेली से जेवर लेकर शुक्रवार को लौट रहा था। सिटी रेलवे स्टेशन पर विशाल ने अपने दोस्त बबलू व शैंकी निवासी मलियाना टीपीनगर को बुलाकर 3.60 लाख रुपये और 450 ग्राम जेवरात से भरा बैग दे दिया।
विज्ञापन

इसके बाद फर्जी लूट की सूचना रेलवे रोड पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को सराफा व्यापारी विजय आनंद अग्रवाल व्यापारी नेताओं के साथ पुलिस की प्रेसवार्ता में पहुंचे और पुलिस की सराहना की। एसपी सिटी ने व्यापारियों से कहा कि वह अपनी दुकानों पर काम करने वाले नौकरों का वेरिफिकेशन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed