फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला के साथ गैंग रेप, पुलिस नहीं कर रही मामला दर्ज

महिला के साथ गैंग रेप, पुलिस नहीं कर रही मामला दर्ज

Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ गैंग रेप, पुलिस नहीं कर रही मामला दर्ज
विवाहिता से गैंगरेप, न जांच और न एफआईआर
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से गैंगरेप की घटना होना सामने आया है। आरोप ससुर और एक करीब रिश्तेदार पर हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर की गई। जिसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को जांच के आदेश दिए थे। लेकिन चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हापुड़ निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया। इसकी शिकायत उसने अपने ससुर से की। महिला के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उसका ससुर अपने रिश्तेदार के साथ उसे लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अपने भाई के यहां ले आया। आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने जन सुनवाई पोर्टल पर महिला आयोग, सीएम कार्यालय व एसएसपी को शिकायत की। एसएसपी के आदेश के बावजूद लिसाड़ी गेट पुलिस ने न तो जांच की और न एफआईआर दर्ज की। पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन



खास बातें:
ससुर और रिश्तेदार पर आरोप, जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed