फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ठक-ठक

ठक-ठक

Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
ठक-ठक
ठक-ठक गैंग ने उड़ाया मैनेजर की कार से मोबाइल
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर ठक-ठक गैंग ने बैंक मैनेजर की कार से सोमवार सरेशाम मोबाइल फोन उड़ा लिया। इस दौरान मैनेजर से अभद्रता कर आरोपी फरार हो गए। मंगलवार को ब्रह्मपुरी थाने पर केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली रोड स्थित सुपरटेक पामग्रीन निवासी रोहित कुमार पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर हैं। सोमवार शाम करीब 7:15 बजे वे ईको स्पोर्ट्स कार से बैंक से घर लौट रहे थे। दिल्ली रोड पर नवीन मंडी के पास दुर्गा धर्मकांटा के सामने उनकी कार जाम में फंस गई थी। तभी एक युवक दौड़ता आया और मैनेजर की कार का शीशा ठकठकाना शुरू कर दिया। रोहित के शीशा नीचे करते ही युवक ने आरोप लगाया कि उसके पैर पर कार का पहिया चढ़ गया। आरोपी युवक ने उन्हें बातों में उलझा दिया और इस दौरान उसके साथी ने रोहित का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद अभद्रता कर दोनों वहां से भाग गए। बाद में रोहित को इस ठगी का पता चला। र
विज्ञापन

वाहन चालक सावधानी बरतें
दिल्ली रोड पर ठक-ठक गैंग के बदमाश कभी कार के इंजन से तेल टपकने की बात कहते हैं तो कभी रास्ते में कील फेंककर टायर पंचर कर देते हैं। कार चालक को इधर-उधर की बातों में भटकाकर कार में रखा बैग, लैपटॉप या मोबाइल फोन उठाकर ले जाते हैं। दिल्ली रोड पर ही नवीन मंडी से लेकर परतापुर के बीच एक दर्जन से ज्यादा इसी तरह की वारदात हो चुकी हैं। पुलिस अफसरों का वाहन चालकों से कहना है कि अगर आप जाम में फंसें या फिर पीछे से कोई आकर आपकी गाड़ी रुकवाने का प्रयास करे तो सावधानी जरूर बरतें। ठक-ठक गैंग के बदमाश इसी तरह पहले शीशा नीचे उतरवाते हैं और फिर कीमती सामान उड़ा लेते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस को तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed