फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हत्यारोपी ने की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा

हत्यारोपी ने की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा

Sat, 30 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी ने की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा
हत्यारोपी ने की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। हत्यारोपी पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग को लेकर सिविल लाइन थाने में हंगामा किया। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
2011 में एक अस्पताल मालिक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में जेल भेज दिया था। कुछ समय पहले आरोपी की कोर्ट से जमानत हो गई। हत्यारोपी की बेटी एमबीए की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप है कि उसका पिता उस पर गलत नजर रखता है। आरोप है कि हत्यारोपी पिता ने बेटी को कमरे में अकेली देखकर उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम की सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने धीरज शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को पूछताछ के लिए थाने भी बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेब खाने से वृद्ध बेहोश, नकदी लूटी
मेरठ। मवाना क्षेत्र के निलोहा निवासी गेंदालाल बृहस्पतिवार रात गंगानगर में एक कार्यक्रम में आये थे। शुक्रवार को वृद्ध बेगमपुल पर एक मेडिक ल स्टोर पर दवाई लेने गये थे। उसके बाद घर जाने के लिए मवाना स्टैंड पर बस का इंतजार करने लगे। आरोप है कि बाइक सवार एक युवक ने वृद्ध को बाइक पर बैठाया और रास्ते में खाने को सेब दिया। सेब खाकर वृद्ध बेहोश हो गये। आरोपी युवक से वृद्ध से 48 हजार रुपये, अंगूठी लूटकर फरार हो गया। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed