{"_id":"59beddfd4f1c1b9a688b51d0","slug":"41505680893-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परतापुर में मुठभेड़, शराब माफिया पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परतापुर में मुठभेड़, शराब माफिया पिता-पुत्र गिरफ्तार
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परतापुर क्षेत्र की ओवल ग्रीन कॉलोनी में शनिवार देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूर्व प्रधान के घर की घेराबंदी कर ली। सूचना अवैध असलहों और शराब का जखीरा होने की थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से शराब माफिया पूर्व प्रधान और उसके बेटे को गिरफ्तार कर भारी संख्या में अवैध हथियार और हरियाणा मार्का की शराब बरामद की है। जबकि तीन शराब तस्कर फरार हो गए।
एसएसपी मंजिल सैनी ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि हाईवे स्थित ओवल ग्रीन कॉलोनी में अवैध हथियारों का जखीरा लाया गया है। एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा ने फोर्स के साथ पूर्व प्रधान सुशील प्रधान के घर की घेराबंदी की तो पुलिस पर छत से फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सुशील प्रधान पुत्र शिवराज मूल निवासी जलालाबाद थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद और सुशील के पुत्र विशाल को गिरफ्तार कर लिया।
मुरादनगर थाने का है हिस्ट्रीशीटर
एसएसपी के अनुसार सुशील अंतर्जनपदीय शराब माफिया है। जिसके खिलाफ हत्या, लूट, जानलेवा हमला, गैंगेस्टर एक्ट में गाजियाबाद, मेरठ और अन्य जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। सुशील प्रधान मुरादनगर थाने का हिस्ट्र्रीशीटर है जिसकी 40 ए हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
यह हुआ बरामद
एक पिस्टल, दो तमंचे, तीन पोनिया रायफल, एक कैंटर गाड़ी, एक बुलेट, एक अपाचे बाइक, एक कार, 84 पेटी अवैध शराब, 10 लीटर मिश्रित शराब, दस लीटर रेक्टीफाइट स्प्रिट, यूरिया और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं।
मुजफ्फरनगर से वेस्ट यूपी में सप्लाई हो रहे असलहे
एसएसपी ने बताया कि कुख्यात सुशील शातिर अपराधी है, जो आसपास के जिलों में ऑन डिमांड हथियार सप्लाई करता है। हिस्ट्रीशीटर होने के चलते उसके गैंग में अन्य बदमाश भी जुड़े हुए हैं। सुशील ने पूछताछ में बताया कि वह मुजफ्फरनगर से अवैध हथियार खरीदकर उन्हें ऑन डिमांड मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, शामली, बुलंदशहर में सप्लाई करता है। मुजफ्फरनगर में मुंगेर (बिहार) से हथियारों के पार्ट्स लाकर तैयार किये जाते हैं। उसके बाद उन्हें दूसरे जिलों में बेचा जाता है। रात में चेकिंग से बचने के लिए गाड़ी की सीट में छिपाकर हथियार लाये जाते हैं। पुलिस ने सुशील के घर की दूसरी मंजिल पर डबल बेड के अंदर से हथियार बरामद किए।
पहली बार पकड़े डबल बैरल तमंचे
एसएसपी ने बताया कि शहर में पहली बार डबल बैरल अवैध तमंचे पकड़ने का मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर में जहां से यह खरीदकर लाए गए हैं उसे भी पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।
यूरिया से बनाते थे शराब
सुशील ने कालोनी में आलीशान कोठी बना रखी है। पूछताछ में उसने बताया कि हरियाणा से अवैध शराब लाने के अलावा वह स्प्रिट और यूरिया मिलाकर जहरीली शराब भी बनाता है। जिसे आसपास के गांवों और ढाबों पर सप्लाई करता है। प्रत्येक सप्ताह हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उसे अन्य स्थानों पर उतरवाता था।