फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कपड़ा व्यापारी को सरेआम सिर में गोली मारी

कपड़ा व्यापारी को सरेआम सिर में गोली मारी

Tue, 05 Sep 2017 03:03 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी को सरेआम सिर में गोली मारी
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में सोमवार दोपहर आधा दर्जन युवकों ने पहले तो युवक को दुकान से खींचकर बुरी तरह पीटा। उसके बाद सरेआम सिर में गोली मार दी। हमलावर फायरिंग करते हुए भागने लगे तो पब्लिक ने तीन युवकों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। दोनों पक्षों ने थाने में हंगामा करते हुए एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लक्खीपुरा गली नंबर 26 निवासी मोहम्मद नदीम पुत्र यूसुफ कपड़ा व्यापारी है। सोमवार दोपहर नदीम जाकिर कॉलोनी के पास एक सैलून में पहुंचा था। आरोप है कि उसी समय जाकिर अपने साथ आधा दर्जन युवकों के साथ पहुंचा और नदीम से उधार दिए पैसे मांगे। विवाद होने पर नदीम को दुकान से बाहर खींच लिया और सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। उसके बाद तमंचे और पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली नदीम को कनपटी के पास लगी।
विज्ञापन

चीख पुकार मचने पर वहां जमा हुई भीड़ ने घेराबंदी कर तीन हमलावर दबोच लिए और उन्हें जमकर धुन दिया। उनके साथियों ने इन्हें छुड़ाने के लिए करीब आठ से दस राउंड फायरिंग की। सूचना पर पहुंची लिसाड़ी गेट पुलिस ने घायल नदीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए। आरोपी जाकिर उसके साथी राशिद और एक अन्य युवक को थाने ले गई। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पक्ष की तरफ से थाने में हंगामा करने पहुंचे लोगों को फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed