फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पाप करने के लिए प्रभु का सहारा लेने वाले धरे गए

पाप करने के लिए प्रभु का सहारा लेने वाले धरे गए

Fri, 14 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
पाप करने के लिए प्रभु का सहारा लेने वाले धरे गए
मेरठ। पल्लवपुरम पुलिस ने ऐसे गैंग के सात शातिर बदमाश गिरफ्तार किए हैं, जो पाप करने के लिए प्रभु का सहारा लेते थे। ये बदमाश अक्सर सोमवार को ही घरों में लूट और चोरी की वारदात करते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने एलईडी, लैपटॉप, कंप्यूटर, तीन मोबाइल फोन, सोने, चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं। पुलिस इन आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सीओ दौराला बीएस वीर कुमार और पल्लवपुरम इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर भूपेंद्र, अंकित, अनुज, आशीष, लोकेश, राजू और निखिल निवासी सोफीपुर पल्लवपुरम को गिरफ्तार किया है। यह गैंग घरों में लूट और चोरियों की वारदात करता था।
विज्ञापन

पाप के लिए प्रभु का सहारा
एसपी सिटी के अनुसार शातिर बदमाश भूपेंद्र इस गैंग का सरगना है। वह अक्सर सोमवार को वारदात करता था। इस बारे में भूपेंद्र ने पूछताछ में बताया कि सोमवार को वह भगवान शंकर की पूजा करता है, ताकि वारदात के दौरान वह पकड़ा न जाए। भूपेंद्र के अलावा अन्य आरोपी अधिकांश सोमवार को भगवान शंकर जी पूजा करने के बाद ही घरों में लूट या चोरी करने के लिए निकलते थे। एसपी सिटी के अनुसार इन बदमाशों का सभी जिलों में रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- घरों में लूट और चोरी करने वाला गैंग बेनकाब, सात बदमाश गिरफ्तार
- अक्सर सोमवार को ही भगवान शंकर की पूजा करने के बाद करते थे वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed