{"_id":"5c7ae4ecbdec2254606a7f66","slug":"31551557868-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में कार चालक की मौत।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में कार चालक की मौत।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने से भरे ट्रक ने कार में टक्कर मारी, मौत
- परीक्षितगढ़ क्षेत्र की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़। आसिफाबाद- परीक्षितगढ़ मार्ग पर गांव खटकी के पास गन्ने से भरे ट्रक ने स्कॉर्पियो कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना किठौर शाहीपुर निवासी 35 वर्षीय सज्जन पुत्र अनुप सिंह शुक्रवार रात करीब 10 बजे भतीेजे मंजिदर सिंह व ग्राम ललियाना निवासी ताज मोहम्मद के साथ स्कॉर्पियों गाड़ी से अपने गांव लौट रहा था। आसिफाबाद-परीक्षितगढ़ मार्ग ग्राम खटकी के समीप सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सज्जन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पर सज्जन सिंह के परिवार में कोहराम मच गया। भाई गज्जन सिंह ने थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार सज्जन सिंह की पत्नी परमजीत कौर मां अनुप, एक 13 वर्षीय बेटी व 11 वर्षीय पुत्र गुरजिंदर सिंह हैं।
आसान रहा अंग्रेजी का पेपर, छात्र खुश
परीक्षितगढ़। नगर में स्थित डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हुई। परीक्षा में स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शनिवार को कक्षा 12 अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। पेपर के बाद सभी छात्र-छात्राएं खुश व उत्साहित नजर आए। छात्रों ने अंग्रेजी के पेपर को सरल बताया। इस मौके पर दीक्षांत शर्मा, दिपांशी मलिक, कनिष्का त्यागी, हरप्रीत गौदारा, शीतल भाटी, वंदना, लकी, अभिषेक मावी, निमित जिंदल, अभिषेक त्यागी, माधव शर्मा, अंशिका त्यागी, करिना चौधरी आदि छात्र-छात्राएं खुश व उत्साहित नजर आए।