फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसपी साहब, जैसे मेरा बेटा गया, दरिंदे को ऐसी सजा दो

एसपी साहब, जैसे मेरा बेटा गया, दरिंदे को ऐसी सजा दो

Mon, 18 Feb 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
एसपी साहब, जैसे मेरा बेटा गया, दरिंदे को ऐसी सजा दो
12 फरवरी को किया था बच्चे का अपहरण, 13 को मिला था शव
विज्ञापन

करना चाहता था गलत काम, विरोध करने पर मार डाला था
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लिसाड़ी गेट में पांच दिन पहले हुई बच्चे की हत्या का रविवार को खुलासा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार यह बच्चा घर का इकलौता चिराग था। आरोपी ने गलत काम करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर उसने बच्चे को मार डाला था। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक बच्चे का विगत 12 फरवरी को अपहरण हो गया था। उसका शव खाली प्लॉट में खून से लथपथ मिला था। हत्या के इस मामले में लिसाड़ी गेट पुलिस ने बच्चे के रिश्ते के चाचा रिजवान पुत्र मंजूर निवासी जाकिर कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी ने पूछताछ में जानकारी दी कि वह बच्चे को बहला फुसलाकर ले गया था। उसे लगा कि बच्चा घर जाकर उसका भांडा फोड़ देगा। इसके चलते उसने बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। उसके बाद ईंट से चेहरा कुचल दिया था। हत्या को नृशंसता से अंजाम देने के बाद आरोपी घर जाकर सो गया था।
विज्ञापन

फुटेज से हुआ खुलासा
एसपी सिटी के अनुसार करीब 12 साल का यह बच्चा एक दुकान पर काम सीख रहा था। आरोपी घटना की वाली रात बच्चे को दुकान से लेकर गया था। इस दौरान वह सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। पुलिस ने जब जांच की जो रिजवान ही आरोपी निकला। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘इसका एनकाउंटर करना चाहिए था’
प्रेस वार्ता में मौजूद बच्चे के पिता और अन्य परिजनों ने एसपी सिटी से कहा कि इस रिजवान ने हमारे रिश्ते को कलंकित कर दिया। वैसे हमारा भाई का रिश्ता है। लेकिन या तो इसे आप सजा दो, नहीं तो हमारे हवाले कर दो। इसने जो हरकत की है, उसे देखते हुए इसका एनकाउंटर करना चाहिए। इस पर पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने कहा कि आरोपी ने इकलौता चिराग बुझाकर पूरा परिवार बर्बाद कर दिया। इसे सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed