{"_id":"5b5b90c04f1c1b54638b50e2","slug":"31532727488-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी ड्राइवर का नहीं मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे बाद भी ड्राइवर का नहीं मिला
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कानपुर में ड्राइवर को तलाश रही है देहलीगेट पुलिस
- 25 लाख नगदी और 43 किलो चांदी सहित है लापता
मेरठ। सराफा कारोबारी के ड्राइवर सुनील कुमार उर्फ बिट्टू का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा। देहलीगेट पुलिस ड्राइवर को कानपुर में तलाश रही है। पुलिस का कहना कि ड्राइवर लापता हुआ या उसका अपहरण हुआ, इसका खुलासा ड्राइवर की बरामदगी के बाद होगा। दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद पुलिस जांच में जुटी है।
ब्रह्मपुरी निवासी सराफ संजय अग्रवाल का ड्राइवर सुनील कुमार उर्फ बिट्टू निवासी इंद्रापुरम कॉलोनी गगोल रोड परतापुर के साथ स्विफ्ट कार और 25 लाख रुपये कैश, 43 किलो चांदी समेत ड्राइवर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से लापता है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच की। पुलिस ने बताया है कि ड्राइवर का फोन सुबह सात बजे से बंद है। एसओ देहलीगेट विजय कुमार ने बताया कि ड्राइवर की ससुराल कानपुर है। शक है कि ड्राइवर कानपुर जा सकता है। इसको देखते पुलिस की एक टीम कानपुर भेजी गई है।
सीसीटीवी कैमरे खंगाले
क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह का कहना है कि ड्राइवर के लापता होने के पीछे प्लानिंग बनी होगी। सराफ संजय अग्रवाल की बातचीत से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता कि ड्राइवर के साथ कोई दूसरा भी है। इसको देखते पुलिस ने सराफा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हालांकि इस मामले में अभी कुछ सुराग नहीं लगा।