फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर नाक काटी

छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर नाक काटी

Thu, 08 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर नाक काटी
इंचौली में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर नाक काटी
विज्ञापन

मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को छात्रा की छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से नाक काटने का आरोप है। इसको लेकर गांव में दो बिरादरियों के लोग आमने-सामने आ गए। संघर्ष में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। बुधवार को मामला एसएसपी के सामने पहुंचा तो उन्होंने एसपी देहात को गांव में भेजकर जांच कराई। हालांकि एसपी ने छेड़छाड़ से इंकार करते हुए छात्रा की नाक पर पत्थर से चोट लगना बताया।
बुधवार को गांव की एक बिरादरी के लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। महिलाओं ने थाना इंचौली पुलिस के खिलाफ हंगामा कर दिया। महिलाओं ने एक छात्रा की नाक पर लगी चोट के बारे में बताते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के दूसरी बिरादरी के युवक कई दिन से इस छात्रा को परेशान कर रहे थे। आरोपी पक्ष ने मंगलवार को छात्रा से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर चाकू से नाक काट दी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाक काटने की घटना के फोटो वायरल हुए तो एसएसपी मंजिल सैनी ने एसपी देहात से जांच रिपोर्ट मांग ली। एसपी देहात राजेश कुमार गांव में खुद पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी की।
विज्ञापन

मारपीट और पथराव में घायल हुई छात्रा
एसपी देहात ने एसएसपी को बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं हुआ था। गांव में एक तालाब में जाने वाली नाली को लेकर दोनों बिरादरी के लोगों में विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्षों की महिलाओं में मारपीट और पथराव हुआ था। जिसमें आठ से ज्यादा लोग घायल हुए थे। छात्रा की नाक पर पत्थर लगने से चोट लगी है। दूसरी बिरादरी के लोगों ने मंगलवार रात को तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बुधवार सुबह दूसरी बिरादरी के लोगों ने छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों पर मारपीट, धमकी देने और बलवे की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
दो बिरादरियों में हुआ संघर्ष, आठ घायल, दोनों पक्षों पर बलवे का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed