फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चोरी की घटनाओं से थर्राया शहर

चोरी की घटनाओं से थर्राया शहर

Fri, 15 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं से थर्राया शहर
पुलिस की गश्त पर भारी, ताबड़तोड़ चोरी
विज्ञापन

मेरठ। कोहरे की शुरुआत होते ही चोर भी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। बुधवार रात सूरजकुंड पर चोरों ने दो दुकानों को खंगाल डाला, जबकि एक दुकान में चोर की कोशिश की। ऐसे में पुलिस की गश्त पर सवाल उठना लाजिमी है। चोरी की जानकारी होने पर व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। वहीं रात में चोरी की घटनाओं पर एसएसपी ने थानेदारों को जमकर फटकार लगाई।
रजबन निवासी तरुण चौपड़ा का सूरजकुंड रोड पर अविनाश साइकिल स्टोर के नाम से शोरूम है। बुधवार देर रात चोर छत के रास्ते से ग्रिल तोड़कर शोरूम में घुस गये। लेकिन अंदर लोहे के गेट और मजबूत ताले होेने के कारण कैश तक नहीं पहुंच पाए। चोरों ने ताले तोड़ने तोड़ने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने सम्राट पैलेस निवासी जितेंद्र अरोड़ा के स्पोर्ट्स शोरूम के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। जितेंद्र मेरठ से बाहर गए हैं ऐसे में कितना सामान चोरी हुआ इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चोरों ने फूलबाग कॉलोनी निवासी शिवपाल के टायर शोरूम में ताले तोड़कर हजारों की नकदी और टायर चोरी कर लिए। चोरों ने एक अन्य दुकान का भी ताला तोड़ने की कोशिश की। बृहस्पतिवार सुबह जब पीड़ित दुकानदारों को चोरी का पता चला तो हंगामा कर दिया। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये। अलग अलग स्थानों पर तीन युवक चोरी को अंजाम देते दिखाई पड़ रहे हैं। नौचंदी थाने में घटना की तहरीर दी गई है। वहीं ब्रह्मपुरी के ध्याचंदनगर में ट्रांसफार्मर का कॉपर और तेल चोरी कर लिया। जेई की तरफ से चोरी की तहरीर दी गई है।

मंदिर में भी चोरी
नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-6 में दिव्य शक्ति धाम मंदिर में भी बुधवार रात चोरी कर ली गई। मंदिर समिति के सचिव सुदीप अग्रवाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को जब श्रद्घालु मंदिर में पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे हुए थे। चोर मंदिर में रखे दानपात्र, मूर्तियां शेषनाग व कीमती सामान भी ले गये।


चोरी की घटनाओं पर थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। पूरे मामले में पुलिस की टीम लगाई गई हैं। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। मंजिल सैनी दहल, एसएसपी

खास बात
बुधवार रात सूरजकुंड पर दो दुकानों में चोरी, एक दुकान की ग्रिल तोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed