{"_id":"59b067d94f1c1be17f8b479c","slug":"31504733145-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में मंगलवार रात स्कूटी सवार चोर ने मकान का ताला तोड़कर जेवर नगदी चोरी कर ली।
पुलिस के अनुसार कयूम का परिवार बकरीद मनाने रिश्तेदारी में गया हुआ था। बुधवार सुबह जब कयूम के पड़ोस में काम करने वाली पहुंची तो उसने मकान का गेट खुला देखा। मोहल्ले वालों ने कयूम के परिजनों को इसकी सूचना दी। कयूम का परिवार घर पहुंचा तो एलईडी, महंगी घड़ियां, जेवरात, नगदी गायब मिली।
कयूम के घर में लगे दो सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए थे तो उससे खुलासा हुआ कि चोरी को एक ही युवक ने अंजाम दिया। ये चोर स्कूटी से आया था। उसने मकान के बाहर स्कूटी खड़ी की। कुछ देर इधर-उधर टहला और मौका देख गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसा। कुछ देर बाद वह पालीथिन में सामान समेटकर ले जाता हुआ नजर आया। एसओ नौचंदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।