फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नानू में चिकित्सक के घर डाका

नानू में चिकित्सक के घर डाका

Tue, 22 Aug 2017 02:55 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
नानू में चिकित्सक के घर डाका
नानू में चिकित्सक के घर डाका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना (मेरठ)।
थाना क्षेत्र के गांव नानू में मेरठ-करनाल हाईवे के निकट रविवार रात करीब डेढ़ बजे आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने चिकित्सक के मकान पर धावा बोल दिया। उन्होंने सुबह करीब साढे़ चार बजे तक लूटपाट की। इसके बाद 21 सितंबर तक पचास लाख रुपये का इंतजाम करने तथा ऐसा नहीं करने पर पुुत्र एवं पुत्री को जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
डॉ. बृजेश गुप्ता का गांव नानू में फिजियोथेरेपी क्लीनिक है। घर में उनकी पत्नी अनीता, सास विमला, पुत्र विशाल एवं पुत्री ज्योति मौजूद थे। रविवार रात मेरठ-करनाल हाईवे की तरफ से दीवार फांदकर तथा चैनर का ताला तोड़कर बदमाश घर में घुस गए। इसके बाद बदमाश चिकित्सक की सास विमला को बंधक बनाकर मकान के प्रथम तल पर लेकर पहुंचे। वहां डॉ. बृजेश गुप्ता, पत्नी अनीता एवं बच्चे सोए हुए थे। बदमाशों ने वृद्धा से बुलवाकर अनीता से दरवाजा खुलवाया। इसके बाद बदमाशों ने परिजनों को एक कमरे में बंधक बना लिया तथा अलमारी एवं संदूक के ताले तोड़कर डकैती डाली।
विज्ञापन

बदमाशों ने तीन घंटे से अधिक तक घर खंगाला। इतना ही नहीं डॉक्टर से पचास लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। उन्होंने रंगदारी नहीं देने पर डॉक्टर के पुत्र और पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने घटना के दौरान ग्लब्स पहने हुए थे ताकि ताला तोड़ने और डकैती के दौरान फिंगर प्रिंट न आए। चिकित्सक बृजेश गुप्ता ने बताया कि बदमाश आठ से दस लाख रुपये एवं पांच लाख से अधिक के जेवरात और अन्य सामान ले गए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 लाख की डकैती की चर्च
पीड़ित परिवार आठ से दस लाख रुपये की नकदी लुटने की जानकारी दे रहा है। वहीं, गांव में चर्चा है कि पचास लाख से अधिक नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब सत्तर-अस्सी लाख का सामान ले गए। वहीं, बृजेश गुप्ता ने तहरीर में बताया कि बदमाश आठ लाख रुपये, सोने की चार चूड़ियां, गले के दो सेट और दो जोड़ी कुंडल, सोने का सिक्का, तीन अंगूठी, चेन, तगड़ी, सोने की पाजेब, चांदी की चार पाजेब, 42 सिक्के एवं अन्य सामान ले गए।
दूर-दूर से आते हैं मरीज
डॉ. बृजेश गुप्ता की क्लीनिक पर आसपास के क्षेत्र समेत दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों से मरीज आते हैं। वह जोड़ों का दर्द एवं डिक्स आदि का उपचार करते हैं। रविवार रात डकैती होने के बावजूद उन्होंने सोमवार को मरीजों का उपचार किया।


कोट
पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा करेगी। -डॉ. भीम कुमार गौतम, सीओ सरधना
खास बात
आधा दर्जन से अधिक हथियार बंद बदमाशों ने बोला धावा, परिवार को बनाया बंधक
दस लाख रुपये नकद और पांच लाख के जेवरात और अन्य सामान ले गए, 50 लाख रंगदारी भी मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed