{"_id":"59906f7d4f1c1bbf6a8b4888","slug":"31502637949-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पिता का सिर फोड़ा, पिता ने पुत्रवधु को चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने पिता का सिर फोड़ा, पिता ने पुत्रवधु को चाकू मारा
Updated Sun, 13 Aug 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। घर के दैनिक खर्चों को लेकर गोविंदपुरी में पिता-पुत्र के बीच रविवार को मारपीट हो गई। बेटे ने वृद्ध का सिर फोड़ दिया तो वृद्ध बदले में उसके पीछे चाकू लेकर दौड़ा। लेकिन बीच में आई पुत्रवधू चाकू लगने से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय यज्ञदत्त मेहनत मजदूरी करता है। उसका एक ही बेटा त्रिलोक एक ही घर में पत्नी कंचन के साथ अलग रहता है। पिता का आरोप है कि घर के खर्चों, पानी और बिजली का बिल भरने में बेटा कोई मदद नहीं करता। जबकि त्रिलोक का आरोप है कि पिता कोई काम नहीं करता और पूरे दिन घर में शराब पीकर पड़ा रहता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। रविवार को यह विवाद बढ़ने पर बेटे ने ईंट मारकर पिता का सिर फोड़ दिया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घरेलू विवाद है। जांच की जा रही है।