फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो अप्रैल को लेकर आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दो अप्रैल को लेकर आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tue, 02 Apr 2019 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
दो अप्रैल को लेकर आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम
18 स्थान जनपद के संवेदनशील चिह्नित, जहां अलर्ट जारी
विज्ञापन

2200 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात

- एक साल पहले दो अप्रैल 2018 को शोभापुर और आंबेडकर चौराहे पर हुआ था बवाल
- जुलूस, रैली और धरना प्रदर्शन करने पर होगी गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एक साल पहले दो अप्रैल 2018 को शहर में हुए बवाल को देखते हुए आज मंगलवार को जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था ने एसएसपी मेरठ और सभी एडिशनल एसपी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कड़े निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो उससे सख्ती से निपटा जाए।
एससी एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर दो अप्रैल 2018 को बवाल हुआ था। जिसमें आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। कंकरखेड़ा और आंबेडकर चौक पर सबसे ज्यादा बवाल हुआ। पुलिस अफसरों को इनपुट मिला है कि कुछ संगठन मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर जुलूस निकाल सकते हैं। एसएसपी नितिन तिवारी ने सोमवार को एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एसपी सिटी एएन सिंह, एसपी देहात अविनाश पांडेय और एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के साथ बैठक की। एसएसपी के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से शहर में 14 और देहात में चार स्थानों को संवेदनशील मानते हुए वहां अर्धसैनिक बलों के जवान और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें आईटीबीपी, आरएएफ, आरपीएसएफ और पंजाब पुलिस के अलावा पीएसी की आठ कंपनियां तैनात रहेंगी। करीब 2200 पुलिसकर्मी और जवान तैनात रहेंगे। आंबेडकर चौक पर एसपी क्राइम, मवाना रोड और मेडिकल में एसपी देहात, कंकरखेड़ा में एसपी सिटी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन, रैली व जुलूस पर रोक
एसपी देहात ने बताया कि आचार संहिता लगी है, जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में रैली, जुलूस, और धरना प्रदर्शन पर रोक रहेगी। यदि किसी भी संगठन ने ज्ञापन देने, कार्यक्रम करने या कोई माहौल बिगाड़ने जैसी कोशिश की तो सीधे मुकदमा दर्ज होगा। साथ ही एक साल पहले बवाल के मामले में भी आरोपी बनाया जाएगा। मवाना और भावनपुर में शाम को अर्धसैनिक बलों के साथ एसपी देहात ने फ्लैग मार्च निकाला। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि दस सीओ, 25 इंस्पेक्टरों व थानेदारों के साथ एक-एक प्लाटून अर्ध सैनिक बल और स्थानीय पुलिस फोर्स लगाई है। सभी सीओ के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 स्थानों पर रहेगा पहरा
चौधरी चरण सिंह विवि, मेडिकल कॉलेज, शोभापुर, मलियाना, टीपीनगर, उल्देपुर, ब्रह्मपुरी, पोदीवाड़ा, परतापुर तिराहा, घाट तिराहा, अब्दुल्लापुर, मवाना, रिठानी, कंचनपुर घोपला, कंकरखेड़ा, शोभापुर, मवाना, कचहरी व कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

रेलवे ट्रैक पर एक कंपनी फोर्स
जीआरपी और आरपीएएफ को भी निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी ट्रेन रोकने संबंधी सूचना मिले तो पुलिस को जानकारी दें। एक कंपनी फोर्स परतापुर घाट में रेलवे ट्रैक और मलियाना में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed