{"_id":"5c9e859abdec2214323f4014","slug":"21553892762-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहासा में विवाहिता की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुहासा में विवाहिता की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतका के पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज, लगाया दहेज हत्या का आरोप
पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के पति को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला(मेरठ)। रुहासा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने बृहस्पतिवार रात विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विवाहिता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।
बूढ़ा बाबू बलौनी थाना बिनौली निवासी महेंद्र ने करीब एक वर्ष पूर्व अपनी बेटी कोमल की शादी दौराला थाना क्षेत्र के गांव रुहासा निवासी राजपाल के पुत्र पंकज से की थी। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर कोमल को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात आरोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, मृतका के परिजनों को मामले की जानकारी दी। कोमल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता के पिता ने उसके पति पंकज समेत सास, ससुर, जेठ एवं जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। एसओ दौराला रितेश कुमार का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।