{"_id":"5c97f1efbdec221414548568","slug":"21553461743-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! हत्यारोपियों को बचाने का हो रहा प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब! हत्यारोपियों को बचाने का हो रहा प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में एसएसपी के पास पहुंचे परिजन
थाना पुलिस पर सेटिंग का आरोप, आईओ बदलने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। साहब! थाना पुलिस हत्यारोपियों को बचाने में जुटी है। हत्या को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच अधिकारी (आईओ) भी कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में रविवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मुलाकात कर थाना पुलिस पर आरोप लगाए। उन्होंने हत्याकांड की जांच किसी अन्य थाना पुलिस से कराए जाने का आग्रह किया।
परतापुर की इंदिरापुरम कॉलोनी से आए धीरज ने कहा कि 17/18 मार्च की रात उनके भाई नीरज कुमार की रिया राणा, कमलेश राणा, विपुल राणा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सुपरटेक, ग्रीन विलेज सोसाइटी की सातवीं मंजिल से नीचे फेंककर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद सुबूतों मिटाने का प्रयास भी किया था। धीरज ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई संदेह के घेरे में रही है। पीड़ित परिवार जब घटनास्थल पर पहुंचा तो शव वहां से हटा दिया गया था। पुलिस ने कुछ जानकारी भी नहीं दी। परिवार के लोग मेडिकल पहुंचे तो उन्होंने नीरज की गाड़ी से दो पुलिसकर्मियों व दो महिलाओं को जाते देखा। परिवार द्वारा शक जाहिर करने पर पुलिस ने रिया, उसकी मां कमलेश और भाई विपुल को हिरासत में लिया।
आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया तो विपुल को बचा लिया। नीरज की पत्नी बबली ने दूसरे थाने की पुलिस से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसएसपी नितिन तिवारी ने परिवारजनों से फोन पर वार्ता की और बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी के आश्वासन पर परिजन लौट गये। इस मौके पर ओमकार सिंह, देवीचरण सेन, तेजपाल सिंह, नीरज पंवार, मनोज शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।