फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक सवार से दो लैपटाप, दो मोबाइल सहित हजारों की नकदी लूटी, पुलिस पीड़ित को ही बता रही है लापरवाह, लूट के बजाय छीनने के मामले मे

बाइक सवार से दो लैपटाप, दो मोबाइल सहित हजारों की नकदी लूटी, पुलिस पीड़ित को ही बता रही है लापरवाह, लूट के बजाय छीनने के मामले मे

Mon, 25 Mar 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार से दो लैपटाप, दो मोबाइल सहित हजारों की नकदी लूटी, पुलिस पीड़ित को ही बता रही है लापरवाह, लूट के बजाय छीनने के मामले मे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ में नेटवर्किंग का काम करने वाला युवक बीती शनिवार शाम बाइक पर सवार होकर कस्बा खरखौदा लौट रहा था। हापुड़ रोड पर अल्लीपुर मोड़ के सामने पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। उससे दो लैपटॉप, दो मोबाइल, दस हजार रुपये व अन्य कागजात लूट लिये। सूचना पाकर पहुुंची पुलिस ने पीड़ित को लापरवाह बताकर उक्त सामान छीनने की तहरीर ले ली। अब पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी है।

खरखौदा कस्बा निवासी आफताब पुत्र अब्दुल हकीम ने मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित मेवगढ़ी में दुकान किराये पर लेकर नेटवर्किंग का कार्य शुरू किया। इसकी बीती तीन मार्च को ही शुरुआत की। वह आय, जाति, मूल, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि बनाता है। आफताब के अनुसार दो दिन त्योहार होने के कारण काम हल्का रहा था। शनिवार को काम अधिक मिला तो वह रात्रि में करीब 9.30 बजे बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकला। आफताब प्रतिदिन अपने दोनों लैपटॉप शाम को घर लेकर आता था। वह शनिवार को भी एक बैग में दोनों लैपटॉप लेकर घर के लिए चला। वह हापुड़-मेरठ रोड पर गांव अलीपुर के सामने नौगजा पीर के समीप पहुंचा तो पीछे से ओवरटेक कर आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। उन्होंने तमंचे के बल पर कवर कर उससे दो लैपटॉप, दो मोबाइल, करीब दस हजार रुपये समेत शैक्षिक प्रमाण पत्र सहित अन्य सामान लूटकर ले गए। पीड़ित ने गांव बिजौली ढाबे पर पहुंचकर राहगीर के फोन से परिजनों एवं पुलिस को जानकारी दी। आरोप है कि पहले तो पुलिस पीड़ित को साथ लेकर इधर-उधर घूमती रही बाद में पीड़ित ने मामला लूट का बताया। थानाध्यक्ष ने उसे लापरवाह बताया। आरोप है कि बाद में पुलिस ने लूट के बजाय छीनने की तहरीर ली। पीड़ित ने बताया कि वह इसकी एसएसपी से शिकायत करेगा।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित पर कोई दबाव नहीं बनाया है। उसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।-कुलवीर सिंह, थानाध्यक्ष खरखौदा
मुख्य बातें
मेरठ-हापुड़ रोड पर अलीपुर गांव के सामने नौगजा पीर के समीप दो लैपटॉप, दो मोबाइल, दस हजार रुपये ले गए बदमाश
पुलिस ने लूट के बजाय पीड़ित से तहरीर सामान छीनने की बदलवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed