फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अपहृत युवती की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की दबिश

अपहृत युवती की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की दबिश

Tue, 05 Mar 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
अपहृत युवती की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की दबिश
-लिसाड़ीगेट क्षेत्र के लक्खीपुरा में मिल रही युवती की लोकेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। अपहृत युवती की तलाश में सोमवार को महाराष्ट्र के थाना नातूर पुलिस ने लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा में दबिश दी। हालांकि युवती नहीं मिली। थाना नातूर के एसआई संतोष महादेव सोमवार को पुलिस टीम के साथ लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व महाराष्ट्र से एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का शक जाहिर कर तहरीर दी थी। पिछले कई दिनों से आरोपी युवक की लोकेशन मेरठ के लिसाड़ीगेट में मिल रही है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने लिसाड़ीगेट थाना पुलिस के साथ लक्खीपुरा में दबिश दी। कई घरों में युवती की तलाश की गई। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि युवती की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस थाने पहुंची थी। लेकिन युवती का पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस यहीं ठहरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed