फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बारहवीं कक्षा की छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

बारहवीं कक्षा की छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
बारहवीं कक्षा की छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
12वीं कक्षा की छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया और नशीला दवा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को पड़ोस में रहने वाला युवक उसे फुसलाकर अपने साथ गाजियाबाद ले गया। वहां उसे खाने में नशीला पदार्थ दे दिया और फिर नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बेहोशी के हालत में पीड़िता को हाइवे के किनारे छोड़कर आरोपी भाग गया। पीड़िता किसी प्रकार घर लौटी। घर लौटकर पीड़िता ने परिजनों को घटना बताई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी राहुल को तलाश रही है। थाना प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed