फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस चौकी के पास गांव अटौरा निवासी युवक को लाठी डंडों से की पिटाई।

पुलिस चौकी के पास गांव अटौरा निवासी युवक को लाठी डंडों से की पिटाई।

Sun, 23 Dec 2018 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास गांव अटौरा निवासी युवक को लाठी डंडों से की पिटाई।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर करीब आठ युवकों ने तमंचे लहराते हुए गांव अटौरा निवासी युवक हर्ष को घेर लिया तथा जमकर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा। इस पर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई।
गांव अटौरा निवासी हर्ष पुत्र सुभाष ने बताया कि वह शनिवार देर शाम अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर सामान खरीदने के लिए मवाना आया था। वह पुलिस चौकी के समीप स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर पहुंचा तो करीब आठ युवकों ने घेरकर उसे रोक लिया। आरोपियों ने तमंचे लहराते हुए उस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उसका साथी किसी प्रकार जान बचाकर वहां से भाग निकला। हमलावरों ने हर्ष की जमकर धुनाई की। यहां पर भीड़ एकत्र होते देख आरोपी तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। नगर में युवकों के बीच खुलेआम इस प्रकार के विवाद आम हो गए हैं। यदि पुलिस ने इन पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया तो यह कस्बे की शांति व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इसके बाद घायल हर्ष थाने पहुंचा। इस पर पुलिस ने उसे सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि वे थाने में नहीं हैं। इसलिए मामला उनके संज्ञान मेें नहीं है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
गांव अटौरा निवासी युवक कस्बे में दोस्त के साथ सामान खरीदने आया था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed