फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दसवीं की छात्र के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी

दसवीं की छात्र के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी

Sun, 09 Dec 2018 01:43 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
दसवीं की छात्र के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी
दसवीं की छात्र को दी चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी
विज्ञापन

मोदीनगर। दस दिन से फोन पर एक युवक अश्लील बात कर एक 10वीं की छात्रा को परेशान कर रहा है। आरोप है कि अश्लील बात न सुनने पर आरोपी ने छात्रा के चेहरे पर तेजाब डालने व अंजाम भुगतने की धमकी दी है। सिरफिरे की धमकी से डरी छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया है। छात्रा के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।

एक कॉलोनी में व्यापारी परिवार सहित रहते हैं। उनकी चौदह वर्षीय बेटी एक पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि करीब दस दिन से लगातार अलग-अलग नंबर से एक युवक फोन कर छात्रा से अश्लील बात करता है। इतना ही नहीं वह छात्रा की हर गतिविधि पर नजर भी रखता है। वह कब घर से निकलती है, कौन से कपडे़ पहने हैं। आरोप है कि अश्लील बात न सुनने पर आरोपी ने छात्रा के चेहरे पर तेजाब डालने व परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी के बाद से छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। जिससे छात्रा की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जबकि बोर्ड परीक्षा नजदीक है। कोतवाली प्रभारी गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed