फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बुटीक की आड़ में तैयार होता ‘मौत’ का सामान

बुटीक की आड़ में तैयार होता ‘मौत’ का सामान

Fri, 03 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
बुटीक की आड़ में तैयार होता ‘मौत’ का सामान
मेरठ। सरधना के भामौरी गांव के जंगल में बुटीक की आड़ में ‘मौत’ का सामान तैयार होता था। तमंचे और बंदूक बनाने की फैक्ट्री से छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेसवार्ता में पुलिस अफसरों के सामने एक आरोपी बोला कि भाजपा नेता के संरक्षण में तमंचे बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में हथियारों की डिमांड ज्यादा बढ़ने की बात कही।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी देहात राजेश कुमार और एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने पुलिस लाइन में छह आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी ने बताया है कि सरधना के भामौरी गांव के जंगल में बुटीक की आड़ में तमंचे और बंदूक बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। जानकारी लगने पर एसपी देहात और सीओ सरधना ने पुलिस की टीम गठित की। बुधवार को पुलिस ने छापा मारकर ये आरोपी पकड़कर काफी संख्या में तमंचे, बंदूक और हथियार बनाने के औजार बरामद किए।
विज्ञापन

100 तमंचे देने थे इसी सप्ताह में
एसएसपी के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि यह फैक्ट्री करीब तीन माह से चल रही थी। आगामी लोकसभा चुनाव में तमंचे और बंदूक की डिमांड ज्यादा हो रही थी। जिसमें चलते उन्होेंने फैक्ट्री में कारीगर बढ़ा लिए थे। 100 तमंचों की डिमांड एक सप्ताह में पूरी करनी थी। इस फैक्ट्री से करीब 450 तमंचे और बंदूक बनाने का सामान मिला है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली समेत कई जनपदों से तमंचों की डिमांड सबसे ज्यादा आनी बताई है। दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता के नाम पर साधी चुप्पी
प्रेसवार्ता में आरोपी अहसान ने मीडिया और पुलिस के आला अफसरों के सामने एक भाजपा नेता का नाम लेते कहा कि तमंचे बनाने की फैक्ट्री चलाने में उनका संरक्षण मिलता था। भाजपा नेता का नाम लेते ही एसएसपी ने पुलिस वालों से कहा कि आरोपियों को यहां से ले जाओ। बड़ा सवाल है कि आरोपी ने भाजपा नेता का नाम क्यों लिया। अगर वाकई में भाजपा नेता का संरक्षण मिला है तो पुलिस क्या उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली।
ये पकड़े गए आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी फरमान पुत्र इरफान निवासी रूहासा दौराला, दिनेश ठाकुर पुत्र सूरजमल, अमित गिरी पुत्र रमेशचंद निवासी भामौरी सरधना, इनाम उर्फ सलीमुद्दीन पुत्र इस्लाम निवासी खतौली मुजफ्फरनगर, अहसान पुत्र शौकीन और नसीम पुत्र रफीक निवासी जौला बुढ़ाना मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। दावा यह भी है कि सभी आरोपियों के खिलाफ पहले कोई केस नहीं हैं। आरोपियों पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान जानलेवा हमले की धारा भी लगायी गयी है।
यह बरामद हुआ सामान
पुलिस के अनुसार 12 तमंचे, पांच बंदूक, अधबने तमंचे व बंदूक, लोहे की एंगल, बैरल, इजेक्टर, ट्रेगर, स्प्रिंग, आठ सिलेंडर और तमंचे बनाने का सामान बरामद किया गया है। दावा है कि करीब 450 तमंचे और बंदूक बनाने का सामान मिला है। इतनी भारी संख्या में हथियार कहां जाने थे, इसके बारे में कोई जानकारी अभी पुलिस को नहीं है। पुलिस ने प्रेसवार्ता में यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि इसका खुलासा विवेचना में करेंगे।

भाजपा नेता ने की डीलिंग
आरोपियों ने बताया कि इसी सप्ताह 100 तमंचे इसी सप्ताह देने थे। तमंचों की यह डीलिंग एक भाजपा नेता द्वारा करनी बताई गई है। आरोपियों ने बताया कि पंचायत चुनाव, निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हथियारों की डिमांड ज्यादा होती है। रात-दिन कारीगर काम करके डिमांड पूरी करते हैं। तमंचे का रेट आरोपियों ने 14 सौ रुपये बताया है। थोक में तमंचे सप्लाई होते थे। उसके बाद फुटकर में तमंचे ढाई से तीन हजार रुपये तक बेच देते थे।

खास बातें:
450 तमंचे-बंदूक बनाने का जखीरा बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बढ़नी बतायी हथियारों की मांग
- भाजपा नेता के संरक्षण में चलना बतायी गयी सरधना के भामौरी गांव में तमंचा फैक्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed