{"_id":"5b53a22d4f1c1b4b748b653e","slug":"21532207661-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बहन की शादी रूकवाने पहुंची सिपाही की बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बहन की शादी रूकवाने पहुंची सिपाही की बेटी
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस लाइन में रहने वाले फायर ब्रिगेड के एक सिपाही की दो बेटियां शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंचीं। पुलिस अफसरों से शिकायत करते हुए एक नाबालिग बहन की शादी रुकवाने की मांग की। कार्यवाहक एसएसपी राजेश कुमार ने फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी को बुलाकर घर में ही मामला निपटाने के निर्देश दिए हैं।
मामला फायर विभाग में तैनात एक सिपाही से जुड़ा है। सिपाही की दो बेटियों ने शनिवार को पुलिस अफसरों से कहा कि उनकी छोटी बहन अभी साढ़े 15 साल है। आरोप है कि उसकी जबरन शादी की जा रही है। जबकि दोनों बहनों ने अपने पिता से छोटी बहन की शादी न करने के लिए कहा तो आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी ने विरोध किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पिता की धमकी से दोनों बेटी भी डर गईं। जबकि नाबालिग बेटी भी डर के कारण कुछ नहीं बोल रही। प्रभारी एसएसपी ने बताया कि यदि नाबालिग की शादी की जा रही है तो गैर कानूनी है। पुलिस जांच कर रही है।