फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Fri, 20 Jul 2018 03:08 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
गंगानगर। गंगानगर एम ब्लॉक में बृहस्पतिवार शाम क्रिकेट खेल रहे युवक पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया। युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

कसेरूबक्सर निवासी स्वप्नित पुत्र सत्यप्रकाश गुर्जर ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास की है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पिता सत्यप्रकाश के मुताबिक स्वप्नित शाम को गंगानगर एम ब्लॉक स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। तभी कई बाइकों से एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और स्वप्नित पर हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह पीटकर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। उसे गंभीर हालत में सूर्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक युवक के सिर में 25 टांके व हाथ में चाकू के कट व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई है। डॉक्टरों ने घायल को आईसीयू में रखा है। परिजनों ने रजपुरा व कस्तला गांव के एक दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ तहीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed