{"_id":"5b3d35d24f1c1b9d288b4a83","slug":"21530738130-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में इनामी लुटेरे को पुलिस ने मारी पैर में गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में इनामी लुटेरे को पुलिस ने मारी पैर में गोली
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शास्त्रीनगर में बुधवार रात एक व्यापारी से लूट करके भागते दो बदमाशों को पुलिस ने नौचंदी ग्राउंड में घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। सूचना पर एसपी सिटी व एएसपी कैंट मौके पर पहुंचे।
शास्त्रीनगर निवासी पंकज बजाज शास्त्रीनगर स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसा निकालकर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक पंकज को बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट लिया। इसकी जानकारी लगते ही इंस्पेक्टर नौचंदी बृजेश सिंह और क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नौचंदी ग्राउंड में बदमाशों की घेराबंदी कर ली। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली आरोपी सलमान उर्फ बिलौरी निवासी लोहियानगर खरखौदा के पैर में लगी। पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश की। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान शातिर लुटेरा है। उस पर पांच हजार का इनाम था। एक दर्जन से अधिक लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
नशा करके वारदात करता था
एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने बताया कि सलमान नशा करके लूट की वारदात करता था। लूट के दौरान गोली चला देता था। पुलिस को इस लुटेरे की काफी तलाश थी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसको घेर लिया। पुलिस उसके अन्य साथियों का पता लगाने में लगी है।