फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुकान में घुसे बदमाश, व्यापारी के बेटे से गल्ला लूटा

दुकान में घुसे बदमाश, व्यापारी के बेटे से गल्ला लूटा

Mon, 11 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसे बदमाश, व्यापारी के बेटे से गल्ला लूटा
दुकान में घुसे लुटेरे, गल्ला लूटा
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के बागड़ियान मोहल्ले के पास रहने वाले रवि प्रकाश पुत्र भगवान दास का दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के सामने किराना स्टोर है। रविवार दोपहर व्यापारी का बेटा सार्थक दुकान पर बैठा हुआ था। इस बीच बाइक पर दो युवक पहुंचे और सरसों का तेल मांगा। व्यापारी के बेटे ने तेल की बोतल दे दी। वहीं युवक ने दो हजार रुपये का नोट दिया। जैसे ही व्यापारी का बेटा गल्ले से बचे हुए पैसे लौटाने लगा तो अचानक युवक ने पिस्टल तान दी और गल्ले से पैसे व अन्य सामान निकाल लिया। दो मिनट में लूटपाट कर लुटेरे बाइक से फरार हो गये। सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय फोर्स के साथ पहुंचे और लुटेरों की तलाश की। बाद में व्यापारियों ने थाने में हंगामा किया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का कहना है कि जो पैसे दिए थे उनके अलावा अन्य नक दी भी लुटेरे ले गए।


डंपर चालक से लूटपाट
मेरठ।
घोपला निवासी सनव्वर उर्फ राजू के दो डंपर हैं। रविवार तड़के करीब चार बजे वह मोहकमपुर रजवाहे के पास से मिट्टी ले जा रहे थे। रास्ते में चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर सात हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित का आरोप है कि परतापुर पुलिस ने लूट की तहरीर ही बदलवा ली। वहीं इंस्पेक्टर परतापुर गिरिजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि डंपर बैक करने पर विवाद हुआ था। मारपीट में मोबाइल टूट गया था। लूटपाट की बात गलत है। मामले में एक युवक को पकड़कर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed