{"_id":"5aff40404f1c1bce408b67df","slug":"21526677568-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस दफ्तर पर महिला का बखेड़ा, बच्चो सहित सड़क पर लेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस दफ्तर पर महिला का बखेड़ा, बच्चो सहित सड़क पर लेटी
Updated Sat, 19 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ऑफिस के बाहर बच्चों संग सड़क पर लेटी महिला
मेरठ। नौचंदी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा एक महिला ने एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। महिला अपने बच्चों सहित सड़क पर लेट गई। पुलिस किसी तरह उसे समझाकर शांत किया।
नौचंदी क्षेत्र निवासी मीना अपने दो बच्चों के साथ शुक्रवार सुबह एसएसपी ऑफिस पहुंची और नौचंदी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा करने लगी। महिला बच्चों संग ऑफिस के गेट के बाहर सड़क पर लेट गई, जिससे वहां जाम लग गया। हंगामा देख महिला पुलिस कर्मी दौड़कर पहुंची। महिला ने बताया कि वो नौचंदी मेले में दुकान लगाती है। आरोप लगाया कि एक युवक उसके 12 हजार रुपये चोरी कर भाग गया था, लेकिन शिकायत के बाद भी नौचंदी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। उसके छह बच्चे हैं उनके इलाज को भी रुपये चाहिए। महिला मौके पर ही कप्तान को बुलाने की जिद पर अड़ गई। महिला पुलिस कर्मी उसे एसएसपी राजेश पांडेय के पास ले गईं। एसएसपी ने इंस्पेक्टर नौंचदी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है।