फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले छह युवक गिरफ्तार

मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले छह युवक गिरफ्तार

Tue, 13 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले छह युवक गिरफ्तार
चोरी का सामान बेच करते थे पार्टी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले गैंग के छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग चोरी और लूट की एक दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुका है। चोरी का सामान बेच आरोपी होटल में पार्टी करते थे।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी मान सिंह चौहान और एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 28 फरवरी की रात को शांता स्मारक के पास दक्ष इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से चोरों ने नकदी और 35 मोबाइल चोरी किए थे। दुकान मालिक पंकज त्यागी ने नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद हो गया था। रविवार रात इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला ने कैमरे में कैद आरोपी युवक सुनील को गिरफ्तार कर लिया। वह नौचंदी क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। बाद में पुलिस ने अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुनील यादव हाल पता हापुड़ रोड, भूरे निवासी शाहजहांपुर थाना किठौर हाल पता औरंगशाहपुर डिग्गी, विनोद निवासी जैनपुर थाना रोहटा, शौकत निवासी श्यामनगर, शिवा निवासी मलियाना, जयप्रकाश निवासी काबलीगेट, मवाना हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे, छह मोबाइल, सात डमी मोबाइल, 17 हजार रुपये बरामद किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के बाद बेचे मोबाइल फोन
गिरोह का सरगना शिवा है। शिवा ने बताया कि वह हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर, गंगानगर और रेलवे रोड में बंद घरों में चोरी कर चुके हैं। उसके अलावा रात में रिक्शा सवार महिलाओं से पर्स व चेन लूट भी कर चुके हैं। एक माह पहले हापुड़ रोड पर दो महिलाओं से पर्स लूटा था। मोबाइल चोरी के बाद नए मोबाइल विनोद ने अपने दोस्त को बेच दिए। दस से बीस हजार रुपये के मोबाइल चार-चार हजार रुपये में बेचे थे। सामन बेचने के बाद हापुड़ रोड पर रेस्टोरेंट में पार्टी करते थे। शिवा की एक प्रेमिका भी है, जिसे वह दो हजार रुपये प्रतिमाह देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed