{"_id":"5994bd2f4f1c1b06488b4638","slug":"21502919983-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याकूब का बेटा फिरोज कोर्ट में नहीं हुआ पेश, अगली तारीख लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
याकूब का बेटा फिरोज कोर्ट में नहीं हुआ पेश, अगली तारीख लगी
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ। बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिवार की घेराबंदी के लिए पुलिस तैयार है। याकूब के बेटा फिरोज उर्फ भूरा बुधवार कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उसने खुद को बीमार बताया हैं, जिसके चलते कोर्ट ने 24 अगस्त को उसे सरेंडर होने की तारीख दी है।
पांच अगस्त को शाहपीरगेट पुलिस चौकी के पास याकूब के बेटे फिरोज और उसके दो निजी गनरों ने पेंट के व्यापारी से मारपीट कर दी थी।
जिसका मुकदमा कोतवाली थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दे दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। नामजद फिरोज ने सरेंडर होने की अर्जी कोर्ट में लगाई थी, जोकि तारीख 16 अगस्त नीयत हुई थी। कचहरी के बाहर घेराबंदी के लिए बुधवार दिनभर पुलिस लगी रही, लेकिन फिरोज नहीं पहुंचा। एसीजेएम कोर्ट संख्या-1 ने उसके सरेंडर होने की तिथि आगामी 24 अगस्त की तारीख नियत कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि फिरोज की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। गिरफ्तारी वारंट की अर्जी भी पुलिस ने कोर्ट में लगाई हुई है, जिस पर अभी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक याकूब और उसके परिवार पर एक पुराना मुकदमा चल रहा हैं। जिसमें पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी में लगी हैं। पुलिस ने सन 2012 के एक मुकदमे में भी कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था।