फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुकुट महल सील, शादी कार्यक्रम हुआ शिफ्ट

मुकुट महल सील, शादी कार्यक्रम हुआ शिफ्ट

Wed, 03 Apr 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
मुकुट महल सील, शादी कार्यक्रम हुआ शिफ्ट
- एसएसपी ने की होटल पर सील लगाने की पुष्टि
विज्ञापन

मेरठ। बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले से जुड़े होटल मुकुट महल को मंगलवार को पुलिस ने सील कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के साथ ही मंगलवार को वहां प्रस्तावित विवाह समारोह भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया।

एसएसपी नितिन तिवारी ने जानकारी दी कि कुख्यात बद्दो की फरारी में होटल मुकुट महल के मालिक मुकेश गुप्ता की भूमिका संदिग्ध रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही मुकेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुकी है। आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने होटल पर सील की कार्रवाई की है। इसी के तहत मंगलवार को पुलिस टीम ने होटल पर पहुंचकर अपना ताला भी डाल दिया। पुलिस लगातार होटल पर नजर रखेगी। इस संबंध में वहां के स्टाफ को भी हिदायत दे दी गई है। उधर, मुकुट महल के गेट पर सील लगने के बाद मंगलवार को होने वाला विवाह कार्यक्रम गढ़ रोड स्थित अन्य विवाह मंडप में शिफ्ट कर दिया गया। बताया जाता है कि शाम होते ही यहां विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचने लगे थे। लेकिन जब उन्होंने यहां लगा होर्डिंग देखा तो वह हैरान रह गये। एक चौकीदार ने इन लोगों को गढ़ रोड स्थित विवाह मंडप की जानकारी दी। तब लोग वहां के लिए गए। बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल तक यहां लगातार कार्यक्रम होने थे, लेकिन सभी कार्यक्रम दूसरे मंडपों में शिफ्ट कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed