{"_id":"5c7c4564bdec2211d240d1dd","slug":"201551648100-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म के दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के इनामी आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार
मेरठ। सरूरपुर पुलिस ने एक साल से वांछित चल रहे सामूहिक दुष्कर्म के इनामी आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में एसएसपी की ओर से दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि सरूरपुर क्षेत्र में मार्च 2018 में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पीड़ित परिवार ने क्षेत्र के ही दो सगे भाइयों फिरोज और औरंगजेब उर्फ शहजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई भी हुई। रविवार तड़के करीब 4:30 बजे सरूरपुर थानाध्यक्ष सतीश कुमार को सूचना मिली कि दोनों आरोपी हर्रा तिराहे पर खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। उन्होंने घेराबंदी करते हुए दोनों भाइयों को दबोच लिया।