फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एएसपी से अभद्रता करने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड

एएसपी से अभद्रता करने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Wed, 01 Aug 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
एएसपी से अभद्रता करने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड
मेरठ। एएसपी कैंट सतपाल सिंह से अभद्रता करने पर पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने मंगलवार को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक अहमदनगर लिसाड़ीगेट निवासी उमरदीन उर्फ चुन्नू व्यापारी है। उमरदीन पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहता है। शनिवार को उमरदीन के साथ मारपीट हो गई थी। जिसका मुकदमा चौकी पिलोखड़ी में लिखा हुआ है। रविवार को चौकी इंचार्ज पिलोखड़ी मनोज कुमार शर्मा ने उमरदीन को चौकी पर बुलाकर कहा कि तुम्हारे खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट करने की शिकायत की है। उमरदीन ने आरोपों को बेबुनियाद बताकर अपने मामले में समझौते का दबाव बनाने की बात कही। आरोप कि चौकी इंचार्ज ने उमरदीन को चौकी में पीटना शुरू कर दिया। शिकायत पर एसएसपी ने एएसपी को जांच करने पिलोखड़ी चौकी भेजा। चौकी इंचार्ज ने एएसपी से भी अभद्रता कर दी। एएसपी ने इसकी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed