फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया

विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया

Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया
मेरठ। लिसाड़ी गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया। विवाहिता के पिता ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या ओर सुबूत मिटाने के आरोप में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी महेश ने बताया कि उसने अपनी बेटी कविता की शादी करीब छह साल पहले लिसाड़ी गांव के राकेश से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कविता का पति, सास, ससुर और पांच देवर और ननद दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करती थी। उन्होंने एक मुश्त पांच लाख की मांग उनसे की थी। इस वजह से आए दिन उसे मारते पीटते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि 30 जून की रात को ससुराल वालों ने कविता की हत्या कर दी और बिना उन्हें जानकारी दिए उसका शव भी जला दिया। सोमवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर आकर इसकी जानकारी दी। पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। सीधे ससुराल वालों को भी फोन करने की हिम्मत नहीं हुई। लेकिन उन्होंने रिश्तेदारों से बात की तो इस बात की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार दोपहर को परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस परिजनों को लेकर लिसाड़ी गांव में कविता की ससुराल पहुंची और पूछताछ की। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार ससुराल के तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा जाएगी।
पुलिस के सामने करते रहे बहानेबाजी
कविता के पिता महेश के अनुसार जब वे पुलिस के साथ कविता की ससुराल पहुंचे और कविता के बारे में पूछताछ की तो कहने लगे उसे हार्ट अटैक हो गया था। सख्ती करने पर कहने लगे कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ससुराल वालों के इस रवैये पर परिजन भी गुस्सा गए। उनका सवाल था कि चाहे कुछ भी हुआ हो, मायके वालों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। लेकिन बिना बताए उसे क्यों जलाया गया। इसे लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया।

दो बच्चों का क्या होगा
अपनी बेटी को खोकर मायके वालों का बुरा हाल था। कविता के पिता के अनुसार कविता को एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की उम्र बहुत कम है। मां के जाने से दोनों बच्चों का बुरा हाल था। सवाल था कि अब उनकी परवरिश कैसे होगी।


खास बातें:
पीड़ित परिजनों ने पति समेत नौ लोगों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, तहरीर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed