{"_id":"5a85f4924f1c1b2a788b6050","slug":"201518728338-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अपहरण कर धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का अपहरण कर धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सहारनपुर की युवती को अगवा कर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने युवती को 13 माह तक किराए के कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर युवती का गर्भपात भी कराया। बृहस्पतिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता युवती को लेकर एसएसपी से मिले। महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
युवती सहारनपुर के एक गांव की रहने वाली है। वहीं पर लिसाड़ी गेट लखीपुरा निवासी परवेज बाइक मैकेनिक का काम करता था। आरोप है कि 13 जनवरी 2017 को परवेज युवती को बहला फुसलाकर ले गया। पहले आरोपी ने युवती को शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में बंधक बनाकर रखा। बाद में आरोपी फतेहउल्लापुर में एक किराए के घर में ले गया और बंधक बनाकर रखा। आरोप है युवक ने नशीला पदार्थ देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो क्लिप बना ली और ब्लैक मेल कर दुष्कर्म करता रहा।
6 सितंबर 2017 को आरोपी अपने साथियों के साथ कार से देवबंद ले गया। आरोपी ने मेडिकल चैकअप की बात कहकर नशीला पदार्थ देकर उसका गर्भपात कराया। फिर देवबंद में एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया। उसके बाद मेरठ में बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा जाता था। युवती का आरोप है कि युवक ने उसका गढ़ रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में भी गर्भपात कराया था। बाद में उसे इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
नवंबर में युवती आरोपी से बचकर अपने घर चली गई। उसके बाद आरोपी परवेज अपने साथियों के साथ पहुंचा और युवती का फिर से अपहरण कर लिया। आरोप है कि परवेज की मां, बहनोई, मौसी और अन्य परिजनों ने उस पर जबरन शादी का दबाव बनाया। थाने में शिकायत करने पर वीडियो क्लिप नेट पर डालने की धमकी दी। बुधवार को युवती आरोपी के चंगुल से निकल गई और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आपबीती सुनाई।
बृहस्पतिवार को हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ता युवती को लेकर एसएसपी के पास पहुुंचे। एसएसपी मंजिल सैनी के आदेश पर महिला थाने में केस दर्ज हुआ। एसओ महिला थाना नेहा चौहान का कहना है कि आरोपी परवेज के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अन्य परिजनों पर भी जांच कर कार्रवाई की जा रही है। युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
खास बातें:
लिसाड़ी गेट में दूसरे समुदाय के युवक ने बंधक बनाकर किया शारीरिक शोषण
सहारनपुर और मेरठ में कराया गर्भपात, देवबंद में कराया धर्म परिवर्तन
एसएसपी के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज