{"_id":"5a66580c4f1c1ba0268b5e9b","slug":"201516656652-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चोरी की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चोरी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शराब के नशे में रविवार रात टीपी नगर थाने पहुंचे चालक और क्लीनर ने ट्रक चोरी होने की सूचना दे दी। पुलिस भी ट्रक की तलाश में दौड़ी। लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह ट्रक मालिक ने ही पुलिस को सूचना दी कि ट्रक मिल गया है। चालक और क्लीनर नशे में यही भूल गए थे कि उन्होंने ट्रक कहां खड़ा किया था।
एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार ट्रक चालक और क्लीनर जालंधर से बैटरी लेकर टीपी नगर मेरठ आए थे। ट्रक खड़ा कर दोनों ने कहीं दूसरी जगह शराब पी ली। नशा ज्यादा होने पर दोनों यही भूल गए कि उन्होंने ट्रक खड़ा कहां किया था। हड़बड़ाहट में सीधे थाने पहुंचे और ट्रक चोरी होने की सूचना दे दी। दोनों को नशे की हालत में देख पुलिस को उन पर शक भी हुआ। लेकिन फिर भी दोनों को लेकर कई जगह ट्रक की तलाश की। बाद में दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया। एसओ के अनुसार सोमवार सुबह ट्रांसपोर्ट मालिक ने ही ट्रक मिलने की सूचना देते हुए बताया कि दोनों ने जहां ट्रक खड़ा किया था, उसकी विपरीत दिशा में ट्रक ढूंढ रहे थे। पुलिस ने चालक और क्लीनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की। लेकिन स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के आग्रह पर चेतावनी देकर छोड़ दिया।