फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाया

पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाया

Mon, 22 Jan 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाया
मेरठ। शास्त्रीनगर निवासी एक युवक ने रविवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि युवक का नौचंदी पुलिस उत्पीड़न कर रही थी।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर सेक्टर-2 निवासी एक छात्रा का 13 जनवरी को अपहरण हो गया था। छात्रा के परिजनों ने दूसरी बिरादरी के मयंक के खिलाफ अपहरण केस दर्ज कराया था। छात्रा की बरामदगी को लेकर परिजन लगातार थाने में हंगामा कर रहे थे। आरोपी मयंक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। आरोप है कि एसओ नौचंदी और थाना पुलिस मयंक के पिता और भाई पर दबाव बना रही थी। पुलिस ने आरोपी के पिता को भी दो दिन तक थाने में बैठाकर रखा।
विज्ञापन

मयंक के भाई और पिता ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं कि मयंक कहां गया है। यदि घर आएगा तो वह खुद पुलिस को सौंप देंगे। आरोप है कि पुलिस ने मयंक के बड़े भाई मानिक का थाने में लाकर उत्पीड़न किया। शाम के समय मानिक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने हंगामा करते हुए कहा कि यदि मानिक के साथ कोई घटना हुई तो इसके जिम्मेदार नौचंदी एसओ होंगे। वहीं, एसओ नौचंदी संजय तोमर का कहना है कि पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप गलत है। मानिक को थाने में नहीं लाया गया था। छात्रा के अपहरण के मामले में आरोपी के पिता से सिर्फ पूछताछ की गई थी। बाद में उन्हें घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- युवती के अपहरण में नामजद है युवक का छोटा भाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed