फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डाक्टर को धमकी देने वाला उसी का असिसटेंट निकला, पुलिस ने पकड़ा

डाक्टर को धमकी देने वाला उसी का असिसटेंट निकला, पुलिस ने पकड़ा

Mon, 06 Nov 2017 02:39 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर को धमकी देने वाला उसी का असिसटेंट निकला, पुलिस ने पकड़ा
काम ज्यादा करना पड़ता था, इसलिए दी धमकी
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर में फिजियोथेरेपिस्ट को धमकी देने वाला उनका ही असिस्टेंट निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कहा कि डॉक्टर साहब चुनाव में व्यस्त थे, जिस कारण सारा काम उसे करना पड़ा रहा था।

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर अमित चिकारा निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। तीन नवंबर को फोन कर उन्हें चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की जांच में मोबाइल की लोकेशन भावनपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में मिली। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर की क्लिनिक पर काम करने वाले असिस्टेंट हिमांशु पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी औरंगाबाद को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक हिमांशु ने बताया कि चुनाव की वजह से डॉक्टर ने क्लिनिक पर बैठना बंद कर दिया था। जिससे सभी मरीजों की थेरेपी उसे करनी पड़ रही थी और वह रात दस बजे के बाद घर जा रहा था। बताया कि युवक ने सिम अपने गांव के ही दोस्त से लिया था। पुलिस की मानें तो डॉक्टर को परेशान करने की नीयत से उसने धमकी दी थी। पुलिस ने युवक के पास से सिम और मोबाइल बरामद कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खास खबर
डॉक्टर को धमकी देने वाला निकला उनका ही असिस्टेंट, गिरफ्तार
बोला-चुनाव में डॉक्टर साहब थे व्यस्त, उसको करना पड़ रहा था सारा काम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed