{"_id":"59c035314f1c1b1a688b54f4","slug":"201505768753-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराज हत्याकांड का खुलासा, छोटा भाई निकला हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाराज हत्याकांड का खुलासा, छोटा भाई निकला हत्यारोपी
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। किठौर के महाराज सिंह हत्याकांड का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसपी देहात के अनुसार हत्या में महाराज के छोटे भाई को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए दावा किया कि उसके भाई का चाल चलन ठीक नहीं था। वह उसकी पत्नी पर बुरी नीयत रखता था, इसलिए उसे मार डाला था।
एसपी देहात राजेश कुमार के दो दिसंबर 2016 को किठौर के इंद्रपुरा गांव में खेत में गन्ने की छिलाई करते महाराज सिंह की हत्या हो गई थी। महाराज के छोटे भाई राम सिंह की तहरीर पर किठौर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना के दौरान वादी राम सिंह की ही भूमिका संदिग्ध मिली। किठौर पुलिस ने राम सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने महाराज की हत्या करना कबूल कर लिया।
समझाया था लेकिन नहीं माना
एसपी देहात के अनुसार हत्यारोपी रामसिंह ने पूछताछ में बताया कि महाराज शराब पीकर अपनी पत्नी को पीटता था, जिसके चलते पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह उसकी पत्नी पर बुरी नीयत रखने लगा था। बच्चों के सामने ही कई बार पत्नी से अभद्र व्यवहार कर चुका था। उसको मैंने काफी समझाया। लेकिन वह नहीं माना था। दो दिसंबर को जब महाराज गन्ने की छिलाई कर रहा था, तो मैंने उसे डंडे से पीट दिया था। सिर पर डंडा लगने से महाराज की मौत हो गई थी। पुलिस ने राम सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर उसे जेल भेज दिया।