{"_id":"59b84b324f1c1be67f8b65fe","slug":"201505250098-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के साथ मुठभेड़, घायल हुआ कुख्यात साजिश उर्फ ‘पिस्टल’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के साथ मुठभेड़, घायल हुआ कुख्यात साजिश उर्फ ‘पिस्टल’
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ी गेट में मंगलवार देर रात फिर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की रिवाल्वर से चली गोली से कुख्यात साजिश उर्फ पिस्टल निवासी खतौली मुजफ्फरनगर घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने बदमाश को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बदमाश नकाब लगाकर वारदात करने की फिराक में थे।
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली पुलिस टीम के साथ फतेहउल्लापुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर नकाब लगाए दो युवक वहां से गुजरे। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुके। पीछा करने पर दोनों युवकों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली एक युवक के पैर में लगी, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस की गोली से घायल साजिश उर्फ पिस्टल निवासी खतौली निकला। जिस पर लूट, डकैती और रंगदारी के दो दर्जन से मुकदमे मेरठ, मुजफ्फरनगर, मोदीनगर समेत कई जिलों में दर्ज हैं। उस पर पांच हजार का इनाम भी है। यह कुख्यात लिसाड़ी गेट की जाकिर कॉलोनी में रहकर अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक वारदात कर रहा था। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल, एक बाइक और दो नकाब बरामद किए हैं।
विज्ञापन
महताब उर्फ चिकना फरार
पुलिस ने बताया कि कुख्यात पिस्टल के साथ उसका साथी महताब उर्फ चिकना निवासी लिसाड़ी गेट था। दोनों तरफ से गोलियां चलीं तो वह मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह पर दबिश दी। लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि महताब पर भी कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
सूचना फ्लैश होते ही दौड़ी पुलिस
मुठभेड़ की सूचना वायरलेस सेट पर फ्लैश होते ही एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, नौचंदी एसओ, इंस्पेक्टर कोतवाली, एसओ देहलीगेट और एसओ मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
नकाब पहनकर चलता कुख्यात
पुलिस का दावा है कि कुख्यात साजिश बाइक पर नकाब पहनकर चलता है। ताकि कोई उसकी पहचान न कर सके। आरोपी अक्सर आधी रात को वारदात करने के लिए निकलता है। आरोपी अभी घायल है। उससे पूछताछ की जाएगी कि वह कहां वारदात करने जा रहा था। एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार आरोपी साजिश उर्फ पिस्टल शातिर बदमाश है। जिसकी काफी दिनों से तलाश थी। मंगलवार रात वह किसी वारदात करने की फिराक में था। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है।
खास बात
- नकाब लगाकर बाइक पर साथी के साथ जा रहा था कुख्यात
- लिसाड़ी गेट में मुठभेड़, घायल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया