फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगानगर में प्राणवायु पार्क बना शराबियों का अड्डा

गंगानगर में प्राणवायु पार्क बना शराबियों का अड्डा

Thu, 10 Aug 2017 09:43 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
गंगानगर में प्राणवायु पार्क बना शराबियों का अड्डा
गंगानगर। गंगानगर जीपी पॉकेट स्थित नगर निगम का प्राणवायु कुंज पार्क लोगों की सेहत बनाने के बजाय नशे का अड्डा बन चुका है। लोग यहां सुबह-शाम शराब और नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। माहौल खराब होने के चलते स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने पार्क में जाना बंद कर दिया है। पुलिस भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

पास ही महापौर का आवास
स्थानीय लोगों की नाराजगी है कि इस पार्क से कुछ ही दूर महापौर हरिकांत अहलूवालिया का आवास है। लेकिन इस बात का प्रभाव पार्क में दिखाई नहीं देता। पार्क के रखरखाव को कोई नियमित कर्मचारी तैनात नहीं है। सफाई न होने के कारण पार्क में शराब की बोतलें, गिलास, बीड़ी, सिगरेट और गुटखे के रैपरों का ढेर लगा रहता है।
विज्ञापन

बच्चों में लग रही नशे की लत
जब से पार्क के नजदीक शराब का ठेका शिफ्ट किया गया है, यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके चलते स्थानीय महिलाएं और बच्चे पार्क में आने से कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग तो दोपहर में ही पार्क में बैठकर शराब पीते हैं। पार्क के आसपास बच्चे भी नशा करते मिलते है। जिससे कॉलोनी के अन्य बच्चों पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहते हैं स्थानीय लोग
पहले सब ठीक था
पार्क के पास जबसे शराब का ठेका शिफ्ट हुआ, लोग यहां शराब पीकर माहौल खराब करते हैं। -मोनू वशिष्ठ
आवारा लोगों का जमघट
पार्क में ज्यादातर आवारा लोग नशा करते हैं। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। -अनुज गर्ग
निगम कदम उठाए
नगर निगम इसको लेकर सख्त कदम उठाए। ताकि पार्क में आने वाले लोगों को परेशानी न हो। -रजत चौधरी
पुलिस कुछ नहीं करती
शिकायत करने पर फैंटम ने गश्त शुरू की थी तो कुछ राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। -पंकज वत्स
माहौल खराब हुआ
पार्क का माहौल इस कदर खराब हो गया है कि महिलाओं और सभ्य लोगों ने जाना बंद कर दिया है। -विनेश चौधरी
पुलिस को शिकायत का इंतजार
इस संबंध में थानाध्यक्ष गंगानगर ओपी सिंह का कहना है कि स्थानीय लोगों ने कोई शिकायत नहीं की है। यदि शिकायत मिलती है तो शराबियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खास बात
- गंगानगर जीपी पॉकेट में है पार्क, महिलाओं और बच्चों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed