फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रधान की गिरफ्तारी को काम छोड़ एसएसपी दफ्तर पहुंचे स्वास् थ्य कर्मी

प्रधान की गिरफ्तारी को काम छोड़ एसएसपी दफ्तर पहुंचे स्वास् थ्य कर्मी

Thu, 10 Aug 2017 07:15 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
प्रधान की गिरफ्तारी को काम छोड़ एसएसपी दफ्तर पहुंचे स्वास्
थ्य कर्मी
मेरठ। दौराला क्षेत्र में प्रधान द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मी से छेड़छाड़ का मामला बृहस्पतिवार को तूल पकड़ गया। प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दौराला सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो स्वास्थ्य कर्मी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर प्रदेश भर में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संघ के प्रांतीय मंत्री बिजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि विगत पांच अगस्त को महिला स्वास्थ्य कर्मी ग्राम प्रधान के घर सरकारी स्प्रे मशीन लेने गई थी। आरोप है कि प्रधान ने उनसे अभद्रता की। सरकारी दवाएं छीनकर फेंक दी। इस मामले में प्रधान के खिलाफ दौराला थाने में छेड़छाड़ और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कराया गया। लेकिन पुलिस प्रधान की गिरफ्तारी नहीं कर रही। एसएसपी के न मिलने पर उनके कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान मनोज, भावना, बबली, गीता, रीता सुषमा, बबली, आदि मौजूद थी। बयान दर्ज नहीं करा रही पीड़िता
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर दौराला धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी को बुधवार को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया था। लेकिन वह कर्मचारियों को लेकर पहुंचीं और बयान नहीं दर्ज कराए। बृहस्पतिवार को भी उन्हें बुलाया गया लेकिन वे नहीं आई। प्रधान की गिरफ्तारी को दबिश दी गई। लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- दौराला क्षेत्र में महिला स्वास्थ्य कर्मी से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ा
- स्वास्थ्यकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed