{"_id":"598639ca4f1c1b0b028b4750","slug":"201501968842-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में किसान के घर लाखों का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरधना में किसान के घर लाखों का डाका
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना/मेरठ। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बपारसी गांव में करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार देर रात किसान के परिजनों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दे डाला। बदमाश पचास हजार से ज्यादा नगदी, लाखों रुपये के जेवरात और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य सामान लूटकर ले गए।
सरधना में बपारसी गांव निवासी किसान चरण सिंह पुत्र धन सिंह का मेरठ-करनाल हाईवे के निकट मकान है। शुक्रवार रात उसके दो पुत्र, उनकी पत्नी एवं बच्चे घर में सोए हुए थे। करीब 12 बजे एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने परिजनों को आतंकित कर बंधक बना लिया। उन्होंने शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देकर सभी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने संदूक एवं सेफ का ताला तोड़कर नगदी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो अंगूठी तथा अन्य जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान लूट लिया। बदमाश जाते समय आयशर ट्रैक्टर एवं रोटावेटर भी लूट ले गए।
तीन घंटे तक की लूटपाट
बदमाशों ने किसान के घर करीब तीन घंटे तक रुककर लूटपाट की। वे जाने से पहले शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दे गए। इसके काफी देर बाद परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हुए और परिजनों को बंधन मुक्त कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुल्हैड़ा चौकी पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
डकैती नहीं चोरी की दो तहरीर
चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद रस्म अदायगी ही की। थोड़ी देर ही रुकी चौकी पुलिस पीड़ित परिजनों को चोरी की धारा में तहरीर देने की बात कहकर चली गई। इसकी ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से शिकायत कर दी।
एसएसपी ने लगाई फटकार
सूचना पर कोतवाली पुलिस, सीओ सरधना एवं एसपी देहात गांव पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डाले जाने की जानकारी पाकर एसएसपी मंजिल सैनी भी गांव में पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लेकर चौकी पुलिस को फटकार लगा दी। इसके बाद कार्यवाहक थानाध्यक्ष को डकैती की घटना दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके बाद केस दर्ज किया गया। एसएसपी ने ग्रामीणों को वारदात का जल्द खुलासा कराने का आश्वासन दिया। वहीं, एसओजी, क्राइम ब्रांच एवं सर्विलांस टीम भी मदद के लिए लगाई गई है। ग्रामीणों में वारदात और चौकी पुलिस के रवैये पर आक्रोश है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सरधना भरत लाल शाह के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात में शामिल बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खास बात
हथियारबंद बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर की वारदात
मुल्हैड़ा पुलिस ने मांगी चोरी की तहरीर, एसएसपी ने डकैती में केस दर्ज कराया