{"_id":"597202804f1c1b772f8b4655","slug":"201500643968-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मामा-भांजे लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मामा-भांजे लापता, अपहरण की आशंका
Updated Fri, 21 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति और उसका भांजा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने शुक्रवार को तहरीर देकर अपहरण का अंदेशा जताया है।
पुलिस के अनुसार गांव नंगलाताशी निवासी राजकुमार (42) पुत्र छिद्दा सिंह और उसका भांजा अनुज (19) पुत्र बच्चू सिंह मजदूरी करते हैं। दोनों पल्सर बाइक से बृहस्पतिवार देर शाम मलियाना फाटक पर दवाई लेने आए थे। लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन वह स्विच ऑफ आए। परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की। कोई पता न चलने पर शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर सूचना दी।
राजकुमार की पत्नी नीलम ने पुलिस को बताया कि उसके पति की किसी से कोई रंजिश नहीं है। कोई झगड़ा भी नहीं हुआ। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
- कंकरखेड़ा से मलियाना फाटक आए थे बाइक से बृहस्पतिवार शाम
- दवा लेनी थी लेकिन दोनों लौटे नहीं, केस दर्ज, तलाश शुरू