फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   500 रुपये की रिश्वत में एचसीपी सस्पेंड

विधवा से इस पुलिसवाले ने थी 500 रुपये की रिश्वत, लेडी सिंघम ने कर दिया सस्पेंड

Thu, 20 Jul 2017 02:07 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
500 रुपये की रिश्वत में एचसीपी सस्पेंड
मेरठ। 500 रुपये के रिश्वत प्रकरण में एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने सिविल लाइन थाने के हेड मोहर्रिर यादराम यादव को बुधवार को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर सेक्टर-11 निवासी एलआईसी एजेंट प्रवीण गोयल की 22 जून को हापुड़ रोड स्थित गुलमर्ग सिनेमा के पास हादसे में मौत हो गई थी। प्रवीण की स्कूटी सिविल लाइन थाने में खड़ी थी। कोर्ट का आदेश लेकर प्रवीण की पत्नी शालिनी थाने पहुंची और स्कूटी छोड़ने की बात कही। आरोप है कि हेड मोहर्रिर यादराम ने महिला को काफी इंतजार कराने के बाद 500 रुपये सुविधा शुल्क लेने के बाद स्कूटी छोड़ी। इसकी शिकायत पर इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला ने हेड मोहर्रिर को आड़े हाथों लिया था। बुधवार को यह मामला समाचार पत्रों में छपा तो एसएसपी ने पूरे मामले में सीओ सिविल लाइन से जांच रिपोर्ट मांग ली है। एसएसपी का कहना है कि पुलिसकर्मी अपने व्यवहार में सुधार लाएं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे महकमे की छवि पर गलत असर पड़े।
खास बात
- एसएसपी ने की कार्रवाई, सीओ सिविल लाइन को सौंपी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed