फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेड़छाड़ को लेकर नौचंदी में खूनी संघर्ष

छेड़छाड़ को लेकर नौचंदी में खूनी संघर्ष

Thu, 13 Jul 2017 09:26 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ को लेकर नौचंदी में खूनी संघर्ष
छेड़छाड़ को लेकर खूनी संघर्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर में छेड़छाड़ को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। आरोपी पक्ष के एक युवक ने पहले तो सरेआम युवती को दुकान से खींचने की कोशिश की। उसके बाद आधा दर्जन लोगों के साथ घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। वृद्ध को भी सड़क पर गिराकर बुरी तरह से पीटा गया।
नसीर मलिक की ढबाई नगर नाले पर भूसा बेचने की दुकान हैं। यहां कुछ युवतियां भी काम करती हैं। आरोप है कि आसू उर्फ आस मोहम्मद युवतियों से छेड़छाड़ करता है। बृहस्पतिवार दोपहर को आरोपी युवक पहुंचा और एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। दुकान मालिक नासिर (वृद्ध) ने विरोध किया तो युवक धमकी देते हुए चला गया। आधा घंटे बाद आरोपी अपने भाई और आधा दर्जन युवकों के साथ लाठी डंडे और चाकू लेकर पहुंचा और नसीर मलिक के घर में घुसकर हमला बोल दिया। महिलाओं से अभद्रता कर तोड़फोड़ की। जो भी सामने आया उसी को पीटा। दुकान मालिक के बेटे नवाब, वाहब व गुलजार चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये। एक युवक के हाथ की तीन अंगुली कट गई। बचाव में आए नसीर के साथ भी मारपीट की। वृद्ध को काफी देर बाद होश आया। मारपीट में युवती और एक महिला भी घायल हो गई। आरोपियों ने पथराव भी किया। सूचना पर एसओ नौचंदी उमेशचंद पचौरी फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तीन घायल भाइयों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कार्रवाई को लेकर थाना घेरा
पीड़ित पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नौचंदी थाने का घेराव किया। बाद में आरोपी पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और एसओ के सामने ही माफी मांगने लगे। एसओ नौचंदी का कहना है कि घायलों की डॉक्टरी कराई है। तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें
ढबाई नगर में बृहस्पतिवार दोपहर आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट, तोड़फोड़
वृद्ध को सड़क पर गिराकर पीटा, पथराव भी किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed