फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   30 मिनट, पांच आदमी और 25 सवाल में हत्या का राज

30 मिनट, पांच आदमी और 25 सवाल में हत्या का राज

Thu, 14 Mar 2019 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
30 मिनट, पांच आदमी और 25 सवाल में हत्या का राज
- बच्चे बोले, पापा कहते थे कि मेरा दुनिया से जाना तय है
विज्ञापन

- मौत से एक घंटा पहले क्वार्टर में फूट फूटकर रोए थे सुशील
- पत्नी, बच्चे और भारत से पूछताछ, कोई करीबी है हत्यारा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
जेई सुशील कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके तीनों बच्चों, पत्नी और पड़ोसी जेई से अलग-अलग करीब छह घंटे तक पूछताछ की। पांच लोगों से एक के बाद एक 25 सवाल पुलिस ने पूछे। इसमें उनको कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। पुलिस का कहना है कि हत्यारा करीबी है, जोकि सब कुछ जानता था। जेई सुशील कुमार सिर्फ 30 मिनट अपने परिवार से अलग रहे। पत्नी मोनिका का दावा है कि नौ बजे क्वार्टर से गईं और 9:30 बजे लौट आईं। इस दौरान एक बेटी और बेटा भी बाहर थे। सुशील सुबह छह बजे उठे और नाश्ता भी किया था।
इशिका ने पुलिस को बताया कि पापा का एक साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। उसके बाद से वह बातों को भूल जाते थे। कहते थे कि मैं हमेशा के लिए आपको छोड़कर चला जाऊंगा। तुम अपने आप को अकेला मत समझना। आपके साथ आत्मा बनकर रहूंगा। पापा मुझे बहुत प्यार करते थे। मैं उनको हमेशा मिस करूंगी।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में बच्चों ने बताया कि पापा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते थे। कभी सब्जी में नमक तो कभी रोटी अच्छी न बनाने पर विवाद होता था। लेकिन यह बात पुलिस के गले नहीं उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने से पहले क्यों रोया सुशील
बच्चों ने बताया कि सुबह आठ बजे पापा मकान के एक कोने में कुर्सी पर बैठे रो रहे थे। मम्मी खाना बना रही थीं। इशिका ने मम्मी को बताया और फिर खुद पापा से पूछा। सुशील क्यों रो रहा था। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। हालांकि पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।
कैमरे भी खंगाले गए
क्वार्टर और आसपास कई जगहों पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। लेकिन कुछ खास सुबूत पुलिस को नहीं मिला। पुलिस ने अन्य दो क्वार्टर में रहने वाले लोगों से पूछताछ की। लेकिन वह कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

किसने क्या बयान दिए...
मोनिका: वह सिर्फ 30 मिनट में वापस आ गई। घर का सामान बिखरा था। ऐसा लगा कि सुशील ने गुस्से में सामान फेंका है। सुशील का शव देखकर होश उड़ गए। उनके गले से चेन गायब थी। अन्य सामान गायब होने का पता देखने पर चलेगा। मै बड़ी बेटी काजल के साथ गई थी।
आर्यन: भारत अंकल आते रहते हैं। मम्मी पापा का झगड़ा होता था। सुबह भी पापा ने मम्मी को डांटा था। वह बहन इशिका के साथ बाहर साइकिल चला रहा था। मम्मी घर से निकली तो मैं और इशिका भी उनके साथ साथ डॉक्टर के यहां गए थे। लौटने पर मम्मी ने गेट खोला।
इशिका : आर्यन की बातों को दोहराते हुए इशिका ने बताया कि उसने सबसे पहले पापा को बेड पर देखा था। वह चिल्लाई तो मम्मी दौड़कर आईं। मम्मी ने कहा कि भारत अंकल को बुलाकर लाओ। मै अंकल को लेकर आई। अंकल नहा रहे थे और वह तुरंत आए।
काजल: मैं और मम्मी डॉक्टर के यहां गए थे। पापा-मम्मी का अक्सर झगड़ा होता था। जब पापा की पोस्टिंग बुलंदशहर में थी, तब ज्यादा होता था। 2017 में पापा की पोस्टिंग मेरठ हुई। अंकल आते रहते थे।

भारत: मैं बहुत कम सुशील के घर पर जाता था। करीब एक माह पहले गया था। हत्या की जानकारी सुशील की बेटी ने मुझे दी। मैं नहा रहा था। तुरंत आया और पुलिस को सूचना दी। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed