फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खैरनगर में चोरों का उत्पात, मेडिकल स्टोर खंगाला

खैरनगर में चोरों का उत्पात, मेडिकल स्टोर खंगाला

Fri, 01 Mar 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
खैरनगर में चोरों का उत्पात, मेडिकल स्टोर खंगाला
खैरनगर में चोरों का आतंक, मेडिकल स्टोर खंगाला
विज्ञापन

जीने से सटे जंगले को तोड़कर अंदर घुसे बदमाश
डेढ़ लाख कैश के अलावा साफ की लाखों की दवा
एक अन्य दुकान में चोरी का प्रयास हो गया असफल
फोटो
मेरठ। बेखौफ बदमाशों ने खैरनगर दवा बाजार में दुकान खंगालते हुए नकदी और महंगी दवाइयां साफ कर दीं। दूसरी दुकान को भी निशाना बनाना चाहा, लेकिन सफल नहीं हुए। व्यापारियों के हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और जल्द खुलासे का भरोसा दिलाकर लौट गए। दवा कारोबारी ने थाने में तहरीर दी है।
देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर दवा बाजार में थापरनगर निवासी सचिन गुप्ता की गुप्ता मेडिसिन कंपनी के नाम से दवाइयों की पुरानी और बड़ी दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने दुकान खोली। जीने से सटा जंगला टूटा पड़ा था और दुकान के अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में देहलीगेट थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह आ गये। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई।
विज्ञापन

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जुटाए सुबूत
फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड, क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दवा कारोबारी सचिन गुप्ता ने बताया कि बदमाश दुकान के गल्ले में रखी एक लाख 54 हजार की नकदी, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और लाखों की महंगी दवाई ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य दुकान भी रही निशाने पर
बदमाशों ने खैरनगर में एक अन्य दुकान को भी अपना निशाना बनाने की कोशिश की। ओरियंटल मेडिकल एजेंसी में छत के रास्ते घुसने का प्रयास किया। एक दरवाजा भी उन्होंने खोल लिया, लेकिन दूसरा खोल नहीं सके। यह दुकान थापरनगर निवासी अशोक कुमार की बताई जा रही है।

वर्जन
दुकान में सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले हैं। डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से काफी सुबूत जुटाये हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- रविंद्र सिंह, थानाध्यक्ष, देहलीगेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed