फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रेमी युगल ने जताई शादी की इच्छा, पुलिस ने कराया निकाह

प्रेमी युगल ने जताई शादी की इच्छा, पुलिस ने कराया निकाह

Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने जताई शादी की इच्छा, पुलिस ने कराया निकाह
घंटों चला चौकी में ड्रामा और फिर निकाह
विज्ञापन

पिलोखड़ी चौकी में पुलिस ने प्रेमी युगल के परिवारों में कराया समझौता
मंगलवार देररात प्रेमी युगल को दिल्ली से मेरठ लेकर लौटी थी पुलिस
मेरठ।
शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल के परिवारों के बीच बुधवार को पिलोखड़ी चौकी में घंटों ड्रामा चला। पुलिस के बार-बार समझाने के बाद दोनों परिवारों ने नरमी दिखाई और बच्चों के खातिर एक-दूसरे से समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल का निकाह पढ़वाया गया।
पिलोखड़ी चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने उन पर पाबंदी लगाई तो 3 फरवरी को प्रेमी युगल घर से चले गए। अगली सुबह युवती के परिजनों ने युवक व उसके परिजनों के खिलाफ पिलोखड़ी चौकी पर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस को उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली। इसके बाद पुलिस टीम उनकी तलाश में गई और मंगलवार देररात लेकर लौटी। पुलिस ने युवती को महिला थाने और युवक को लिसाड़ीगेट थाने भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दोनों परिवारों के लोग चौकी पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। क्षेत्रीय पार्षद सहित कई लोग वहां पहुंचे। कई घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इसी बीच प्रेमी युगल ने साथ रहने की इच्छा जताई। दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने उनके परिजनों से बात की। काफी समझाने के बाद पिलोखड़ी चौकी प्रभारी अजय शर्मा ने दोनों परिवारों को मना लिया। चौकी परिसर में ही प्रेमी युगल का निकाह पढ़ाया गया। दोनों परिवारों के बीच लिखित समझौता भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::
प्रेमी युगल ने साथ रहने की इच्छा जताई थी। इस पर उनके परिजनों को समझाया गया। बाद में दोनों का पास की मस्जिद में निकाह पढ़ा दिया गया। समझौते की शेष कार्रवाई चौकी में पूरी हुई। -दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed